Hindi Medium MCQs
UP पुलिस रेगुलेशन अधिनियम, 1861 | MCQs | Set- 4 (हिंदी माध्यम)
15 min read
Download UP Police Regulations MCQs Set- 4 PDF
उत्तर प्रदेश पुलिस रेगुलेशन
UP POLICE REGULATION
1.कौन अधिकारी अपने अधीनस्थ को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 55 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 55) के अधीन लिखित आज्ञा देकर गिरफ्तारी करवाने को सशक्त है?
a.थाना प्रभारी या अन्वेषण अधिकारी
b.जिला मजिस्ट्रेट
c.लोक अभियोजक
d.सिविल सर्जन
2.थाने का भारसाधक अधिकारी किस धारा के अधीन आदेश जारी कर सकता है?
a.धारा 41
b.धारा 55
c.धारा 151
d.धारा 107
3.थाने का भारसाधक अधिकारी किस व्यक्ति के विरुद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 55 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस, 2023 की धारा 55) के अधीन आदेश जारी कर सकता है?
a.केवल मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देशित व्यक्ति
b.जिसे वह दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 35) के अधीन गिरफ्तार करने के लिए सशक्त हो
c.किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध
d.केवल सरकारी सेवक के विरुद्ध
4.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41(1) (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 35(1) का संबंध किससे है?
a.बिना वारंट गिरफ्तारी से
b.अपराध की जाँच प्रक्रिया से
c.न्यायालय के अधिकार से
d.सबूत संकलन से
5.लोकसभा/विधानसभा के सदस्यों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 140
b.पैरा 139
c.पैरा 147क
d.पैरा 143
6.यदि लोकसभा या विधानसभा का कोई सदस्य किसी आपराधिक आरोप में गिरफ्तार किया जाए, तो किसे सूचना दी जाएगी?
a.राष्ट्रपति को
b.प्रधानमंत्री को
c.संबंधित सदन के स्पीकर को
d.गृह सचिव को
7.सदस्य की गिरफ्तारी, निरोध या दोषसिद्धि के कारणों की सूचना कौन देगा?
a.जिला मजिस्ट्रेट
b.सौंपने वाला न्यायाधीश, मजिस्ट्रेट या कार्यपालक प्राधिकारी
c.पुलिस अधीक्षक
d.गृह विभाग का सचिव
8.सूचना देने में कौन-सा प्रारूप प्रयोग किया जाएगा?
a.सामान्य पुलिस रिपोर्ट प्रारूप
b.लोकसभा/विधानसभा के नियमों में विहित प्रारूप
c.जमानत प्रारूप
d.अदालत का आदेश प्रारूप
9.राज्यसभा या विधान परिषद के सदस्यों के मामलों में कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी?
a.कोई सूचना देने की आवश्यकता नहीं
b.लोकसभा/विधानसभा जैसी ही प्रक्रिया
c.केवल गृह मंत्रालय को सूचना दी जाएगी
d.केवल राज्यपाल को सूचना दी जाएगी
10.यदि सदस्य को दोषसिद्धि के बाद अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहा किया जाए, तो क्या किया जाएगा?
a.कोई सूचना नहीं दी जाएगी
b.उसी प्रक्रिया से पुनः सूचना भेजी जाएगी
c.केवल अदालत को बताया जाएगा
d.केवल गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा
11.किस अधिकारी का कर्तव्य है कि गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत विवरण संबंधित प्राधिकारी को दे?
a.थाने का भारसाधक अधिकारी या गिरफ्तारी करने वाला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
b.सिविल सर्जन
c.लोक अभियोजक
d.क्षेत्राधिकारी (SDM)
12.संबंधित मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश को सूचना क्यों दी जाती है?
a.ताकि वे सदस्य की सुरक्षा का प्रबंध करें
b.ताकि वे स्पीकर या सभापति को सूचना संसूचित करें
c.ताकि सदस्य को जमानत दे सकें
d.ताकि वे रिपोर्ट पुलिस को भेज सकें
13.यह प्रावधान किन नियमों के अधीन है?
a.लोकसभा एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के अधीन
b.भारतीय दंड संहिता के अधीन
c.पुलिस अधिनियम के अधीन
d.दंड प्रक्रिया संहिता के अधीन
14.देशी राज्यों से संबंध होने पर किस अध्याय का पालन आवश्यक बताया गया है?
a.अध्याय 20
b.अध्याय 22
c.अध्याय 24
d.अध्याय 26
15.रेलवे कर्मचारी के गिरफ्तारी की प्रक्रिया, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 140
b.पैरा 139
c.पैरा 149
d.पैरा 143
16.यदि किसी रेल सेवक की गिरफ्तारी से रेलवे के कार्यकलाप असंगठित होने की संभावना हो, तो क्या किया जाना चाहिए?
a.उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए
b.उसे बिना सूचना निलंबित कर दिया जाए
c.उसकी गिरफ्तारी को तब तक टाल दिया जाए जब तक वह कर्तव्य से मुक्त न हो जाए
d.रेलवे अधीक्षक से अनुमति ली जाए
17.प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी पर प्रक्रिया, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 150
b.पैरा 159
c.पैरा 151
d.पैरा 153
18.यदि किसी अभियुक्त को किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गिरफ्तार कर थाने में लाया जाता है, तो थाने के भारसाधक अधिकारी को क्या करना चाहिए?
a.उसे तुरंत जेल भेज देना चाहिए
b.उसे पुनः गिरफ्तार करना चाहिए या दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 43 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 40) के अनुसार उन्मुक्त कर देना चाहिए
c.उसे अदालत में पेश करना चाहिए
d.उसे जमानत पर छोड़ देना चाहिए
19.पैरा 151 के अनुसार, निजी व्यक्ति द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में कौन-सा कानून लागू होता है?
a.भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 (भारतीय न्याय संहिता की धारा 103)
b.पुलिस अधिनियम की धारा 34
c.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 43 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 40)
d.साक्ष्य अधिनियम की धारा 27 (साक्ष्य अधिनियम की धारा 23(2)
20.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 43 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 40) किससे संबंधित है?
a.मजिस्ट्रेट की गिरफ्तारी शक्ति
b.निजी व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी
c.पुलिस अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी
d.सरकारी अभियोजक की शक्तियाँ
21.विवेचनाधिकारी द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस दुर्व्यवहार के बारे में पूछना तथा उसका कथन केस डायरी में लिखना, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 150
b.पैरा 159
c.पैरा 151
d.पैरा 153
22.पैरा 153 के अनुसार, अन्वेषण के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के पश्चात् अन्वेषणकर्ता अधिकारी को सबसे पहले क्या करना चाहिए?
a.अभियुक्त का बयान दर्ज करना
b.उससे पूछना कि क्या उसे पुलिस से किसी दुर्व्यवहार की शिकायत है
c.उसे तुरंत जेल भेज देना
d.मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजना
23.पैरा 153 के अनुसार, अन्वेषणकर्ता अधिकारी प्रश्न और उत्तर का क्या करेगा?
a.केवल मौखिक रूप से याद रखेगा
b.अदालत में बताएगा
c.केस डायरी में प्रश्न और उत्तर दोनों अभिलिखित करेगा
d.पुलिस अधीक्षक को भेजेगा
24.यदि बन्दी अपने शरीर की जाँच करवाने से इनकार करता है तो क्या किया जाएगा?
a.उसे जबरदस्ती परीक्षण हेतु बाध्य किया जाएगा
b.इन्कार और उसके बताए गए कारणों को अभिलिखित किया जाएगा
c.कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी
d.केवल मौखिक सूचना दी जाएगी
25.यदि बन्दी के शरीर पर दुर्व्यवहार के चिह्न पाये जाएँ या उसने आरोप लगाया हो तो अन्वेषणकर्ता अधिकारी को क्या करना चाहिए?
a.जाँच जारी रखे
b.अन्वेषण स्थगित कर बन्दी को मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दे
c.उसे पुलिस अधीक्षक के पास भेजे
d.उसकी शिकायत अनदेखी करे
26.बन्दी की शिकायत या दुर्व्यवहार की स्थिति में किसे तत्काल सूचना दी जानी चाहिए?
a.मजिस्ट्रेट को
b.पुलिस अधीक्षक को
c.गृह विभाग को
d.चिकित्सा अधिकारी को
27.गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी साक्षियों के समक्ष लेने के लिए उपबन्ध, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 154
b.पैरा 159
c.पैरा 151
d.पैरा 153
28.पैरा 154 के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी किसकी उपस्थिति में ली जानी चाहिए?
a.केवल पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में
b.मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में
c.पुलिस से असंबंधित दो साक्षियों की उपस्थिति में
d.ग्राम प्रधान की उपस्थिति में
29.गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी किस धारा के अधीन की जाती है?
a.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 49(1)
b.दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 51(1) / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 49(1)
c.पुलिस अधिनियम की धारा 34 / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 49(1)
d.दण्ड संहिता की धारा 302 / भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 49(1)
30.पुलिस द्वारा जब्त की गई सम्पत्ति के साथ क्या किया जाना चाहिए?
a.नष्ट कर देना चाहिए
b.किसी गवाह को सौंप देना चाहिए
c.उस पर चिह्न डाले जाएँ और सूची में प्रविष्ट की जाए
d.उसे न्यायालय में तुरंत भेज देना चाहिए
31.दोषरहित और विचाराधीन बन्दियों को हथकड़ियाँ और बेड़ियाँ लगाने के अनुदेश, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 154
b.पैरा 159
c.पैरा 155
d.पैरा 153
32.गिरफ्तार किए गए किसी व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए?
a.कठोर और अनुशासनात्मक
b.उसे अनावश्यक कठिनाई या अपमान के अधीन नहीं किया जाना चाहिए
c.उसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना चाहिए
d.उसके साथ कठोर पूछताछ करनी चाहिए
33.दोषसिद्ध और विचाराधीन बंदियों को हथकड़ी या बेड़ियाँ लगाने के नियम —
a.केवल दोषसिद्ध बंदियों पर लागू होते हैं
b.केवल विचाराधीन बंदियों पर लागू होते हैं
c.जहाँ तक संभव हो, सभी गिरफ्तार बंदियों पर लागू होंगे
d.केवल न्यायालय के आदेश पर लागू होते हैं
34.विवेचनाधिकारी या थाने के भारसाधक अधिकारी द्वारा जमानत के उपबन्धों का पालन करना, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 154
b.पैरा 159
c.पैरा 156
d.पैरा 153
35.जब कोई अभियुक्त गिरफ्तार किया जाए, तो जमानत के संबंध में कौन अधिकारी विचार करेगा?
a.केवल मजिस्ट्रेट
b.केवल लोक अभियोजक
c.अन्वेषक अधिकारी या थाने का भारसाधक अधिकारी
d.जिला पुलिस अधीक्षक
36.जमानत कब तक अस्वीकार नहीं की जानी चाहिए?
a.जब तक कि अभियुक्त दोषी सिद्ध न हो
b.जब तक विश्वास करने के युक्तियुक्त कारण न हों कि अभियुक्त ने अजमानतीय अपराध किया है
c.जब तक मजिस्ट्रेट आदेश न दे
d.जब तक पुलिस अधीक्षक अनुमति न दे
37.किन अपराधों में थाने के भारसाधक अधिकारी द्वारा जमानत मंजूर करना निषिद्ध (मना) है?
a.चोरी या धोखाधड़ी
b.वे अपराध जो मृत्यु या आजीवन निर्वासन से दण्डनीय हैं
c.केवल मामूली अपराध
d.सभी गैर-जमानती अपराध
38.यदि अन्वेषक अधिकारी थाने का भारसाधक अधिकारी नहीं है, तो क्या वह स्वयं अभियुक्त को जमानत पर छोड़ सकता है?
a.हाँ, हमेशा
b.नहीं, जब तक कि पर्याप्त साक्ष्य न हों कि अभियुक्त को अग्रेषित न किया जाए
c.केवल मजिस्ट्रेट की अनुमति से
d.केवल गंभीर अपराधों में
39.दण्ड प्रक्रिया संहिता की किन धाराओं में जमानत से संबंधित विशेष उपबंध दिए गए हैं?
a.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 436 और 437 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 478 और 480)
b.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 169 और 170 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 478 और 481)
c.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 और 42 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 477 और 480)
d.दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 304 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 470 और 480)
40.बन्दियों को न्यायालय से लाने व ले जाने से सम्बन्धित थाने के भारसाधक अधिकारी के उत्तरदायित्व, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 154
b.पैरा 159
c.पैरा 156
d.पैरा 157
41.न्यायालयों में ले जाए जाने या थाने की हवालात में निरुद्ध बन्दियों की उचित सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
a.मजिस्ट्रेट की
b.थाने के भारसाधक अधिकारी की
c.पुलिस अधीक्षक की
d.राज्य सरकार की
42.थाने की हवालात के लिए आवश्यक वस्तुएँ जैसे कम्बल, लोटे और सफाई के बर्तन किसके द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं?
a.पुलिस अधीक्षक द्वारा
b.थाने के प्रभारी द्वारा
c.जिला मजिस्ट्रेट द्वारा
d.गृह विभाग द्वारा
43.पुलिस अधिकारी द्वारा लाकअप में कैदियों की संख्या का निर्धारण करना, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 156
d.पैरा 157
44.किसी थाना हवालात में एक बार में एक साथ रखे जा सकने वाले बंदियों की संख्या कौन निर्धारित करता है?
a.मजिस्ट्रेट
b.पुलिस अधीक्षक
c.थाने का भारसाधक अधिकारी
d.जिला न्यायाधीश
45.हवालात की अधिकतम क्षमता किस आधार पर तय की जाएगी?
a.बंदियों की संख्या और सुविधा पर
b.फर्श पर 36 वर्ग फीट और प्रत्येक व्यक्ति के लिए 540 घन फीट स्थान के आधार पर
c.थाने की इमारत के आकार पर
d.पुलिस अधीक्षक की इच्छानुसार
46.हवालात की निर्धारित संख्या कहाँ अंकित की जाएगी?
a.थाने की फाइल में
b.हवालात के बाहरी और सहज गोचर भाग पर
c.पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में
d.जिला अभिलेखागार में
47.हवालात में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक बंदियों को रखा जाना —
a.अनुमति योग्य है
b.केवल आपात स्थिति में किया जा सकता है
c.निषिद्ध (मना) है
d.थानेदार की इच्छा पर निर्भर है
48.जब किसी थाने में बंदियों की संख्या हवालात की क्षमता से अधिक हो जाए, तो अतिरिक्त बंदियों को कहाँ भेजा जाएगा?
a.किसी अन्य थाने के पुलिसकर्मियों के साथ
b.पड़ोस की जेल या उपयुक्त सुरक्षित मकान में
c.जिला मजिस्ट्रेट के पास
d.थाने के आंगन में अस्थायी रूप से
49.यदि कोई सुरक्षित मकान उपलब्ध न हो, तो अतिरिक्त बंदियों को कहाँ भेजा जाएगा?
a.निकटतम हवालात में जहाँ स्थान उपलब्ध हो
b.तहसील कार्यालय में
c.जिला न्यायालय में
d.सिविल अस्पताल में
50.हवालात के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर बंदियों की गारद के लिए आदेश कौन पारित करेगा?
a.पुलिस अ धीक्षक
b.थाने का भारसाधक अधिकारी
c.उप-मंडल अधिकारी
d.जेल अधीक्षक
51.कैदियों की दैनिक खुराक का निर्धारण, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 156
d.पैरा 157
52.पैरा 159 के अनुसार, स्वस्थ बंदियों को किस प्रकार का भोजन प्रदान किया जाता है?
a.विशेष आहार
b.दैनिक भोजन
c.चिकित्सकीय आहार
d.सरकारी अधिकारियों जैसा भोजन
53.रोगी बंदियों के लिए भोजन के संबंध में क्या व्यवस्था की गई है?
a.उन्हें भी सामान्य भोजन दिया जाएगा
b.उनके लिए अलग भोजन की व्यवस्था की जाती है
c.उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती
d.उन्हें केवल दूध और फल दिए जाते हैं
54.कैदियों को हवालात में रखने के समय की सीमा, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 160
d.पैरा 157
55.गवर्नमेंट आर्डर की पुस्तिका के अनुसार विचाराधीन बन्दियों को न्यायालय में कब तक रखा जाना चाहिए?
a.पूरे दिनभर
b.इतने विलम्ब तक कि हवालात के समय के बाद उनका प्रवेश कराना पड़े
c.केवल सुबह के समय तक
d.जेल अधीक्षक के आदेश तक
56.यह सुनिश्चित करने का दायित्व किस पर है कि अधीनस्थ न्यायालय इन निर्देशों का पालन करें?
a.पुलिस अधीक्षक
b.कारागार अधीक्षक
c.प्रत्येक मजिस्ट्रेट
d.जिला सत्र न्यायाधीश
57.विचाराधीन बन्दियों को, जो हवालात के समय तक न आ सकें, कब जेल भेजा जा सकता है?
a.जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से
b.संबंधित मजिस्ट्रेट के विशेष आदेश के बिना
c.संबंधित मजिस्ट्रेट के विशेष आदेश के सिवाय नहीं
d.पुलिस के अनुरोध पर
58.पागल व्यक्ति को स्वस्थ अपराधी से अलग रखा जाना, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 161
d.पैरा 157
59.पैरा 161 के अनुसार किस अधिकारी को विशेष रूप से उत्तरदायी ठहराया गया है?
a.जिला मजिस्ट्रेट
b.थाने का भारसाधक अधिकारी
c.कारागार अधीक्षक
d.पुलिस अधीक्षक
60.थाने के भारसाधक अधिकारी की जिम्मेदारी किस विषय में है?
a.अपराध की जांच में विलम्ब न हो
b.पागल या पागल होने के संदेहित व्यक्ति को अन्य लोगों के साथ एक ही कोठरी में न रखना
c.गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत न्यायालय भेजना
d.जेल के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना
61.अवयस्क लड़कियों को पुलिस अभिरक्षा में नहीं रखना किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 161
d.पैरा 162
62.पैरा 162 के अनुसार अवयस्क लड़कियों को सामान्यतः कहाँ नहीं रखना चाहिए?
a.न्यायालय में
b.पुलिस की अभिरक्षा में
c.चिकित्सालय में
d.विद्यालय में
63.किन अवयस्क लड़कियों को विशेष रूप से पुलिस की अभिरक्षा में नहीं रखना चाहिए?
a.गरीब लड़कियाँ
b."भटकी हुई" कहे जाने वाली लड़कियाँ
c.अपराधी प्रवृत्ति की लड़कियाँ
d.अनाथ लड़कियाँ
64.यदि महिलाओं के लिये स्थान सहित किसी औषधालय या चिकित्सालय का अस्तित्व हो, तो ऐसी लड़कियों को कहाँ भेजा जाना चाहिए?
a.जेल में
b.बाल सुधार गृह में
c.चिकित्सालय प्राधिकारियों को भोजन किए हुए रोगी के रूप में
d.जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में
65.औषधालय में ऐसी लड़कियाँ अधिकतम कितने दिन तक रखी जा सकती हैं?
a.7 दिन
b.10 दिन
c.15 दिन
d.30 दिन
66.औषधालय में 15 दिन से अधिक अवधि तक लड़कियों को रखने के लिए किसकी सहमति आवश्यक है?
a.जिला मजिस्ट्रेट की
b.पुलिस अधीक्षक की
c.संबंधित जिला बोर्ड की
d.चिकित्सालय अधीक्षक की
67.पैरा 163 किस स्थिति से संबंधित है?
a.अभियुक्त की न्यायिक पेशी से
b.गिरफ्तार व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और अभिरक्षा व्यवस्था से
c.अपराध की रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया से
d.पुलिस की गश्त व्यवस्था से
68.यदि गिरफ्तार व्यक्ति का स्वास्थ्य ऐसा हो कि उसे हिलाने से जोखिम हो, तो क्या किया जाना चाहिए?
a.उसे तुरंत जेल भेजा जाए
b.उसे अस्पताल में भर्ती किया जाए
c.उसे जहाँ है, वहीं अभिरक्षा में रखने की उचित व्यवस्था की जाए
d.उसे छोड़ दिया जाए
69.किशोर अपराधियों से पुलिस द्वारा व्यवहार के नियम, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 161
d.पैरा 164
70.सम्पत्ति की अभिरक्षा तथा निपटारा किस पैरा से किस पैरा तक वर्णित है?
a.पैरा 165-173
b.पैरा 166-173
c.पैरा 165-178
d.पैरा 164-173
71.पैरा 165 किन नियमों से संबंधित है?
a.अपराधियों की गिरफ्तारी से
b.पुलिस द्वारा जब्त की गई जंगम सम्पत्ति के निपटारे से
c.न्यायालय की सुनवाई प्रक्रिया से
d.अभियुक्त के रिमान्ड से
72.सदर मालखाना भोहर्रिर के कर्तव्य, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 167
d.पैरा 168
73.पैरा 167 के अनुसार मालखाना मोहर्रिर का मुख्य कर्तव्य क्या है?
a.सम्पत्ति की नीलामी करना
b.सम्पत्ति की सूची तैयार करना
c.न्यायालय से संलग्न पुलिस को सम्पत्ति सीप देना और वापस प्राप्त करना
d.सम्पत्ति को खजाने में जमा करना
74.मालखाना मोहर्रिर को सम्पत्ति कब सीप देनी होती है?
a.रात्रि के समय
b.दिन के दौरान
c.केवल आदेश मिलने पर
d.सप्ताह के अंत में
75.सम्पत्ति की वापसी के संबंध में मालखाना मोहर्रिर की क्या जिम्मेदारी है?
a.वह केवल रिपोर्ट तैयार करेगा
b.वह सम्पत्ति की गिनती करेगा
c.वह यह सुनिश्चित करेगा कि सम्पत्ति पूर्णरूपेण वापस प्राप्त हुई है
d.वह सम्पत्ति को किसी अन्य अधिकारी को सौंप देगा
76.सम्पत्ति के निस्तारण में लोक अभियोजक का उत्तरदायित्व, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 167
d.पैरा 168
77.पैरा 168 के अनुसार सम्पत्ति के निपटारे से सम्बन्धित न्यायालय के आदेशों के पालन की जिम्मेदारी किसकी होती है?
a.मालखाना मोहर्रिर की
b.थाना प्रभारी की
c.लोक अभियोजक की
d.मजिस्ट्रेट की
78.जब न्यायालय के आदेशों का पालन हो जाता है, तो लोक अभियोजक क्या करता है?
a.सम्पत्ति की सूची न्यायालय को भेजता है
b.पुलिस रिपोर्ट तैयार करता है
c.मालखाना रजिस्टर पर प्रमाण-पत्र देता है
d.मजिस्ट्रेट को मौखिक सूचना देता है
79.थाने को वापस की गई सम्पत्ति के मामले में लोक अभियोजक क्या परीक्षण करता है?
a.सम्पत्ति की गिनती
b.थाना अधिकारी की रिपोर्ट और हस्ताक्षरों का अभिप्रमाणन
c.सम्पत्ति की नीलामी सूची
d.सम्पत्ति के मूल्य का निर्धारण
80.यदि सम्पत्ति किसी पक्षकार को सौंपी गई हो, तो लोक अभियोजक किसकी जाँच करेगा?
a.सम्पत्ति की बिक्री रसीद
b.मजिस्ट्रेट के प्रमाण-पत्र को सम्पत्ति सूची पर
c.पुलिस द्वारा दी गई रिपोर्ट
d.खजाने की रसीद
81.खजाने में भेजी गई सम्पत्ति के संबंध में लोक अभियोजक क्या देखेगा?
a.खजाना अधिकारी की रसीद
b.सम्पत्ति का मूल्यांकन पत्र
c.थाने की सील
d.मालखाना मोहर्रिर की रिपोर्ट
82.मजिस्ट्रेट के समक्ष नष्ट की जाने वाली सम्पत्ति के मामले में लोक अभियोजक क्या सुनिश्चित करेगा?
a.सम्पत्ति की सूची तैयार की गई है
b.सम्पत्ति मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित रूप से नष्ट की गई है
c.सम्पत्ति पुलिस को वापस भेजी गई है
d.सम्पत्ति को खजाने में जमा किया गया है
83.लोक अभियोजक प्रमाण-पत्र देने से पहले क्या सुनिश्चित करता है?
a.सम्पत्ति का मूल्य निर्धारण
b.कि सभी प्रक्रियाओं का उचित पालन हुआ है
c.कि सम्पत्ति की सूची अद्यतन है
d.कि सम्पत्ति का निपटारा रोक दिया गया है
84.पुलिस द्वारा बरामद किए गये अवैध आग्नेयास्त्रों और शस्त्रों का निस्तारण, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 159
c.पैरा 167
d.पैरा 168क
85.अवैध आग्नेयास्त्रों और शस्त्रों को नष्ट करने का कार्य किसके निर्णय के बाद किया जाता है?
a.जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के बाद
b.पुलिस अधीक्षक के निर्णय के बाद
c.अदालत के निर्णय के बाद
d.राज्य सरकार के आदेश के बाद
86.अवैध शस्त्रों के नष्टिकरण के समय उपस्थित समिति (कमेटी) में कितने सदस्य होते हैं?
a.दो
b.तीन
c.चार
d.पाँच
87.समिति में शामिल कार्यपालक मजिस्ट्रेट को कौन नामित करता है?
a.पुलिस अधीक्षक
b.जिला मजिस्ट्रेट
c.राज्य सरकार
d.न्यायालय
88.समिति में पुलिस अधिकारी को कौन नामित करता है?
a.जिला मजिस्ट्रेट
b.पुलिस अधीक्षक
c.राज्य सरकार
d.थाना प्रभारी
89.समिति में पुलिस अधिकारी का पद किससे कम नहीं होना चाहिए?
a.उपनिरीक्षक
b.निरीक्षक
c.अधीक्षक
d.उपाधीक्षक
90.समिति में शामिल सम्मानित व्यक्ति के संबंध में कौन-सी शर्त सही है?
a.वह राजसेवक होना चाहिए
b.वह राजसेवक नहीं होना चाहिए
c.वह पुलिस विभाग से होना चाहिए
d.वह न्यायालय से नामित होना चाहिए
91.सम्मानित व्यक्ति को समिति में शामिल करने का अधिकार किसे है?
a.पुलिस अधीक्षक
b.जिला मजिस्ट्रेट
c.राज्य सरकार
d.थाना प्रभारी
92.मालखाना सम्पत्ति के बारे में लोक अभियोजक का कर्तव्य, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 169
c.पैरा 167
d.पैरा 168क
93.लोक अभियोजक को किन मामलों में सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के ध्यान में लाना आवश्यक है?
a.केवल जब सम्पत्ति चोरी की हो
b.केवल जब सम्पत्ति न्यायालय में प्रस्तुत न की गई हो
c.जब बेदावी सम्पत्ति छः मास से अधिक समय तक मालखाने में रखी जावे
d.जब सम्पत्ति न्यायालय द्वारा जप्त की जाए
94.लोक अभियोजक को किन मामलों में ध्यान दिलाने का कर्तव्य होता है?
a.जब आदेश होने में विलम्ब के कारण नश्वर सम्पत्ति खराब हो रही हो
b.जब सम्पत्ति का मूल्य घट रहा हो
c.जब सम्पत्ति का स्वामित्व विवादित हो
d.जब सम्पत्ति का स्थानांतरण हो रहा हो
95.लोक अभियोजक तथा राजपत्रित अधिकारी द्वारा मालखाने का निरीक्षण, किस पैरा से सम्बंधित है?
a.पैरा 158
b.पैरा 169
c.पैरा 170
d.पैरा 168
96.पैरा 170 के अनुसार मालखाने का माहवारी निरीक्षण कौन करेगा?
a.मजिस्ट्रेट
b.लोक अभियोजक
c.पुलिस अधीक्षक
d.राजपत्रित अधिकारी
97.राजपत्रित अधिकारी मालखाने का निरीक्षण कितनी अवधि में करेगा?
a.प्रतिदिन
b.साप्ताहिक
c.त्रैमासिक
d.वार्षिक
98.राजपत्रित अधिकारी निरीक्षण के समय क्या करेगा?
a.केवल मौखिक रिपोर्ट देगा
b.केवल सूची तैयार करेगा
c.रजिस्टरों की जांच-पड़ताल करेगा और उन पर हस्ताक्षर करेगा
d.किसी अन्य अधिकारी को निर्देश देगा
99.विशेष अपराध किस अध्याय से सम्बंधित है?
a.अध्याय 15
b.अध्याय 17
c.अध्याय 19
d.अध्याय 20
100.विशेष अपराध किस पैरा से किस पैरा तक वर्णित है ?
a.पैरा 174 – 185
b.पैरा 172– 186
c.पैरा 175– 187
d.पैरा 174 – 189
